शरद यादव के निधन पर सिनेमा जगत में दौड़ी शोक की लहर, इन बड़े सितारों ने जताया शोक

मुम्बई। राजनीतिक गलियारों से एक दुखद खबर सामने आ रही है। देश के एक कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। शरद यादव ने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ। ऐसे में देश के बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्तियों तक सभी शरद यादव के निधन पर शोक जता रहे हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ हिंदुस्तानी उर्फ दिनेश लाल निरहुआ ने शरद यादव के स्वर्गवास पर दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ने ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी के निधन की खबर सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान प्रदान करें। ओम शांति।’

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper