Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा औघड़ आश्रम मुन्शीगंज रायबरेली के द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह का 66 वां स्थापना दिवस धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


प्रातः 6:00 बजे आश्रम परिसर से प्रभात फेरी निकाली गईनगर का भ्रमण करते हुए परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के जयकारे के साथ मां सर्वेश्वरी,और गुरुपदबाबा के जयकारों के साथ मामा चौराहा,सिविल लाइन, सारस चौराहे के पास स्थित होटल ओम क्लार्क के कर्मचारियों द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर पुस्पार्चन के उपरांत रतापुर,त्रिपुला,होते हुवे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जहानाबाद पर श्रद्धालुओं के द्वारा रघुलेश्वर महाप्रभु के चित्र पर पुष्पार्चन एवं आरती की इसके उपरांत प्रभात फेरी मनसा देवी मंदिर पहुंची जहां पर पुजारियों और श्रद्धालुओं के द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभु की पूजा अर्चना की गई, इसके पश्चात प्रभात फेरी घंटाघर सुपरमार्केट होते हुए चंद्रपुर मंदिर पहुंची जहां पर भक्तों के द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभु की आरती वंदना की गई और मंदिर कमेटी के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया, इसके पश्चात प्रभात फेरी मुंशीगंज स्थित औघड़ आश्रम पहुंची.

सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन अर्चन का कार्य छोटे साधू द्वारा किया गया,जिसके उपरांत शाखा मंत्री हर्षेंद्र सिंह ने ध्वजोतोलन किया और इसके पश्चात सफलयोनी का पाठ रमेश सिंह के द्वारा किया गया.

इसके पश्चात पारिवारिक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मंगला चरण मार्शल बाबा ने किया, गोष्ठी में शाखा के पदाधिकारियों और अघोरेश्वर महाप्रभु के अनुयायियों द्वारा जिनमें छोटा साधु,शाखा मंत्री हर्षेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा,व्यवस्थापक बृजेश सिंह,संयुक्त मंत्री अभिषेक विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष शिवलखन सिंह,रवीन्द्र सिंह,रमेश सिंह,अनंग पाल सिंह, गोविन्द सिंह एडवोकेट ने आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.इसके उपरांत
प्रसाद वितरण किया गया.

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be