Sunday, February 22, 2026
Latest:
राज्य

सनकी पति बना हैवान, पत्नि की उंगली काटकर चबा-चबा कर खाई, फिर जो किया…

बेंगलुरु: सनक एक ऐसी चीज है, जिसमें इंसान होश खोने के बाद क्या कुछ नहीं कर देता। लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तो सनकीपन की इन्तेहां ही हो गई, जहां गुस्से में आने के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की उंगली काट खाई। कहा जा रहा है कि सनकी शख्स का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसी के दौरान आपा खो बैठा शख्स पत्नी की उंगली चबा गया। पुलिस को मिली शिकायत में कहा गया है कि पति आए दिन ही बीवी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा किया करता था और उसके बाद मारपीट के साथ उसे प्रताड़ित करता था।

झगड़े के दौरान पत्नी की उंगली काट खाने वाले शख्स के खिलाफ पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। घटना तब सामने आई जब महिला ने शहर के कोनानकुंटे पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती 28 जुलाई को हुई थी। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति विजयकुमार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुष्पा की शादी 23 साल पहले विजयकुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था। यातना सहने में आजिज आने के बाद महिला पति से अलग रहने लगी। 28 जुलाई को विजयकुमार पुष्पा के घर गया और झगड़ा किया। शिकायत में कहा गया है कि बहस के दौरान आरोपी पति ने पत्नी की बाएं हाथ की एक उंगली काट ली और उसे खा गया। आरोपी ने धमकी भी दी कि जिस तरह उसने उसकी उंगली खाई थी, उसी तरह वह उसे भी मारकर खा जाएगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------