धर्मलाइफस्टाइल

सपने में पति को देखने से मिलते हैं ये शुभ और अशुभ फल, आप भी जानें

 

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमारे द्वारा देखे गए सपनों का बहुत अधिक महत्व होता है। लेकिन कुछ सपने में ऐसे भी हैं जिन्हें देखकर अक्सर हम इस सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इस सपने का मतलब क्या है। इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में पति को देखना। जिसे कई बार पत्नियां देखती हैं, तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में पति को देखना (Sapne Mein Pati Ko Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में पति को देखना (Sapne Me Pati ko Dekhna)सपने में पति को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। अगर कोई पत्नी सपने में अपने पति को देखती है तो माना जाता है कि उसके दांपत्य जीवन में मधुरता आने वाली है। वहीं यदि आपका अपने पति के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा यह सपना सुख और समृद्धि में वृद्धि का सूचक भी होता है।

सपने में पति से लड़ाई करना (Sapne Mein Pati Se Ladai Karna)

यदि आप सपने में स्वंय को अपने पति से लड़ाई करती हुए देखती हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह सपना यह भी बताता है कि जल्द ही आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहें।

सपने में पति को हंसते हुए देखना (Sapne Mein Pati ko Hanste Hue Dekhna)

अगर आप सपने में अपने पति को हंसते हुए देखती हैं तो यह सपना भी एक अशुभ माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आप और आपके पति के बीच में मनमुटाव हो सकता है। लेकिन इस सपने के अनुसार यह मनमुटाव ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। इसलिए इस सपने को लेकर बिल्कुल भी घबराएं बल्कि इस समय में विशेष रूप से सावधान रहें।

सपने में पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखना (Sapne Me Pati ko Kisi Dusri Aurat ke Sath Dekhna)यदि कोई महिला अपने पति को सपने में किसी दूसरी औरत के साथ देखती है तो यह सपना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। जो पति को किसी प्रकार की तरक्की मिलने की और इशारा करता है। इस समय में आपके पति का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है या फिर अपने पति की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए इस सपने को लेकर बिल्कुल भी घबराएं क्योंकि यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है।

सपने में अपने ही पति से शादी करना (sapne me apne pati se shadi karna)

अगर आप सपने में खुद को अपने ही पति से शादी करते हुए देखती हैं तो यह सपना भी एक शुभ सपना माना जाता है। जो बात की ओर इशारा करता है कि आप दोनों के बीच और भी ज्यादा प्यार बढ़ने वाला है और इसके साथ ही इस समय में आपकी कोई बड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है। इसलिए सपने में अपने ही पति से शादी करना एक बहुत ही शुभ और सकारात्मक सपना माना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------