साली पर गंदी नजर रखता है जीजा, वश में करने के लिए आधी रात को करता है टोना-टोटका

यूपी के आगरा से परिवार परामर्श केंद्र में हर दिन अजीबो-गरीब मामले पहुंच रहे हैं। इस बार जो मामला सामने आया है उसे सुनकर काउंसलर के भी होश फाख्ता हो गए। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसकी छोटी बहन यानी अपनी साली पर गंदी नजर रखता है। साली को वश में करने के लिए आधी रात को उठकर तंत्रमंत्र और टोना-टोटका भी करता है। महिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी देवर के साथ हुई है। उसकी ससुराल में ही उसकी बहन भी रहती है, जिस वजह से उसके पति की नीयत खराब हो रखी है। महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। मामला परिवारिक होने के चलते केस को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया है।

मामला सदर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला की शादी जगदीशपुरा के रहने वाले एक युवक से हुई थी। महिला ने बताया कि दोनों की शादी 2013 में हुई है। दोनों से दो बेटे हैं। परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि शादी के चार साल तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद उसका पति मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि पति अब तंत्रमंत्र भी करने लगा है। आधी रात को उठकर टोटना-टोटका शुरू कर देता है। इसके बाद घर में झगड़ा करता है। महिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी पति के छोटी भाई यानी उसके देवर से हुई है। पति अब उसकी छोटी बहन पर बुरी नीयत रखने लगा है। महिला ने बताया कि उसका पति अपनी साली को वश में करने के लिए आधी रात को उठकर तंत्रमंत्र करता है। आरोप है कि 2020 में उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था, लेकिन इसके बाद भी ससुराल आती-जाती रही। महिला ने बताया कि पति की आदतों में सुधार नहीं हुआ तो वह मायके में रहने लगी।

छोटी बहन से पति ने बनाए अवैध संबंध

परिवार परामर्श केंद्र में महिला ने काउंसलर को बताया है कि पति ने उसकी छोटी बहन से जबरन अवैध संबंध बना लिए हैं। बहन को पूरी तरह से अपने काबू में करने की हर दिन योजना बनाता रहता है। रात 12 बजे उठकर टोना टोटका शुरू कर देता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper