सिरफिरे ने चाकू से किया हमला: 3 साल के बच्चों को बनाया शिकार, 7 लोग घायल जिसमें 6 बच्चे

फ्रांस में एक सिरफिरे ने सरेआम लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में 7 लोग घायल हैं जिसमें आधा दर्जन बच्चे शामिल हैं। हमले के बाद सिक्योरिटी फोर्सेस ने हमलावर को पकड़ लिया है। घटना फ्रेंच आल्प्स के एनेसी कस्बे की है। गुरुवार की सुबह करीब पौने दस बजे हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए गृह मंत्री जेराल्ड डार्मानिन ने बताया कि बच्चों की उम्र करीब तीन साल के आसपास है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम विशेष निगरानी में चिकित्सीय सुविधा प्रदान कर रही है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। एनेसी फ्रेंच आल्प्स में एक सुंदर शहर है जो स्विट्जरलैंड की सीमा के करीब पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने ट्वीट किया कि अपराधी को सिक्योरिटी फोर्सेस ने बिना देर किए अरेस्ट कर लिया है। फोर्स इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इसे पूरी तरह कायरतापूर्ण हमला करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि देश स्तब्ध है। हमारी संवेदनाएं (पीड़ितों) के साथ-साथ उनके परिवारों और आपातकालीन सेवाओं के साथ हैं। प्रधान मंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न के आफिस ने बताया कि वह इस घटना के बाद मौके पर जा रही। उधर, फ्रांसीसी मीडिया में हमले की खबर आने के बाद राष्ट्रीय संसद में सांसदों ने एक मिनट मौन रखा।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हमलावर को चाकू लेकर लोगों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। छह सेकंड की इस क्लिप में काले शॉर्ट्स और स्वेटशर्ट पहने एक व्यक्ति पार्क में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोग उसका पीछा कर रहे हैं। आदमी ने टोपी भी पहन रखी है। बैकग्राउंड में कुछ चीखें सुनी जा सकती हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, चाकू से लैस व्यक्ति ने लगभग तीन साल की उम्र के बच्चों के एक समूह पर हमला किया। ये बच्चे शहर में झील के पास एक पार्क में खेल रहे थे। यह हमला गुरुवार की सुबह लगभग 9:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) किया गया। पार्क में दौड़ रहे एक पूर्व पेशेवर फुटबॉलर एंथनी ले तललेक ने बताया कि वह हर किसी पर हमला करना चाहता था। उसे देखकर वह दूर भाग गए। हमलावर ने एक बूढ़े आदमी और औरत पर हमला किया। बूढ़े आदमी को चाकू मार दिया। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध 30 साल का एक सीरियाई है, जिसे अप्रैल में स्वीडन में शरणार्थी का दर्जा दिया गया था। फ्रांसीसी आल्प्स में एनेसी शहर में चाकू से हमला करने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper