Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत 200 लाभार्थियों को वितरित की गई टूलकिट

*गोण्डा, 17 सितम्बर 2026* – सेवा संकल्प अभियान एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत महिला लाभार्थियों को टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पारंपरिक एवं कारीगरी से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 200 महिला लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई।

टूलकिट वितरण के दौरान सुमन देवी, कंचन, लक्ष्मी सिंह, वंदना तिवारी, सरोज देवी, नीतू देवी, मालती देवी, पिंकी देवी सहित कुल 200 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गई। टूलकिट मिलने से लाभार्थियों को अपने पारंपरिक हुनर एवं कारीगरी के कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, विधायक कटरा बाजार, बावन सिंह विधायक गोण्डा सदर, प्रतीक भूषण शरण सिंह विधायक करनैलगंजअजय प्रताप सिंह जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारीदयानंद प्रसाद सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधिसांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यक्रम के आयोजक उपायुक्त उद्योगगोण्डा बाबूराम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रम, कौशल एवं पारंपरिक कारीगरी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को प्रशिक्षण, टूलकिट तथा अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित कर सकें और अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

महिला लाभार्थियों ने टूलकिट प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि टूलकिट से उनके कार्य को सुगम बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------