Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

सोनभद्र,शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह,उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज श्री निखिल यादव ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर आदि ने 104 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 15 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 19 मामले निस्तारित हुए, बाकी 85 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
तहसील ओबरा में मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री प्रभाकर सिंह, तहसीलदार ओबरा आदि ने 29 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 26 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
तहसील घोरावल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), उप जिलाधिकारी घोरावल श्री राजेश सिंह, सी0ओ0 घोरावल श्री अमित सिह, तहसीलदार घोरावल आदि ने 76 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 09 मामले निस्तारित हुए, बाकी 67 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) श्री आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(नमांमि गंगे), उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री सुरेश राय, तहसीलदार सी0ओ0 दुद्धी आदि ने 39 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 04 मामले निस्तारित हुए, बाकी 35 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

रवीन्द्र केसरी सोनभद्र

---------------------------------------------------------------------------------------------------