07 सितम्बर 2022 बुधवार राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिफल
चन्द्रमा व शनि कर्म भाव में एकसाथ व्यवसाय में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल
आज का दिन चतुर्थ सूर्य व नवम शनि- चन्द्रमा दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। एकादश गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शमी का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल
मकर का चन्द्रमा व शनि तथा इस राशि से तृतीय सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के नवम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हनुमान जी की उपासना करें।

कर्क राशिफल
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल
सूर्य का इस भाव में गोचर आज पॉलिटिक्स में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल
द्वादश भाव में सूर्य तथा पंचम में शनि- चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मंगल का गोचर पारिवारिक तनाव ला सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। अन्न दान करते रहें। नारंगी व हर रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल
छात्र करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। सुंदरकांड का पाठ करें। आज मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल
सूर्य सिंह, चन्द्रमा व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। चावल व दही का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। माता दुर्गा जी की पूजा करें।

धनु राशिफल
आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य भाग्य भाव में हैं। बिजनेस में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर राशिफल
गुरु तृतीय, चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इस राशि से अष्टम भाव में हैं। उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

कुंभ राशिफल
शनि व चंद्रन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश है। छात्र सफल रहेंगे।आर्थिक सुख में सफलता के लिए कनकधरास्तोरर का पाठ करें। बैंगनी व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

मीन राशिफल
आज इस राशि से खष्ठम सूर्य मंगलकारी हैं। इस राशि में स्थित गुरु व्यवसाय में धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश शनि व चन्द्रमा शुभ फल प्रदान करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने ऑफिस के कार्यों से खुश रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाइये।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper