उत्तर प्रदेशकरियर

112 दिन विद्यालय रहेंगे बंद, बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए वर्ष 2024 की अवकाश तालिका जारी कर दी है। इसमें छह पर्व रविवार के दिन पड़ने से छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा। इस तरह रविवार के पर्वों को शामिल करते हुए साल में 36 के बजाय 30 अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन 27 दिन और शीतकालीन अवकाश 15 दिन रहेगा। शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक घोषित किया गया है। वहीं, ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगा। कुल 112 दिन विद्यालय बंद रहेंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी की गई अवकाश तालिका के मुताबिक ग्रीष्मावकाश 27 दिन का होगा, जिसमें 3 दिन रविवार है। शीतावकाश 15 दिन का होगा, जिसमें तीन रविवार है। कुल 112 दिन विद्यालय बंद रहेंगे। आरटीई एक्ट में प्राथमिक में 200 दिवस और उच्च प्राथमिक में 220 दिवस विद्यालय खुलने का प्रावधान है।

15 जनवरी सोमवार मकर संक्रान्ति

17 जनवरी बुधवार गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती

25 जनवरी गुरुवार मो. हजरत अली का जन्म दिवस

26 जनवरी शुक्रवार गणतंत्र दिवस

14 फरवरी बुधवार बसन्त पंचमी

24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयन्ती

08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि

24 मार्च रविवार होलिका दहन

25 मार्च सोमवार होली

29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे

01 अप्रैल ईस्टर मनडे

11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर

14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस

17 अप्रैल बुधवार राम नवमी

21 अप्रैल रविवार महावीर जयन्ती

-------------------------------------------------------------------------------------------

21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी

17 जुलाई बुधवार मोहर्रम

15 अगस्त गुरुवार स्वतन्त्रता दिवस

19 अगस्त सोमवार रक्षाबन्धन

25 अगस्त रविवार चेहल्लुम

26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी

16 सितम्बर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात

17 सितम्बर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी

02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयन्ती

12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी

30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी

31 अक्टूबर गुरुवार दीपावली

02 नवम्बर शनिवार गोवर्धन पूजा

03 नवम्बर रविवार भैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती

15 नवम्बर शुक्रवार गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा

24 नवम्बर रविवार गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस

25 दिसम्बर बुधवार क्रिसमस-डे

---------------------------------------------------------------------------------------------------