13 अगस्त 2022 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

मेष
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खर्चीला रह सकता है। कुछ लोगों को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि जो लोग आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं उनको आज के दिन लाभ मिल सकता है। विदेशों में काम करने वाले या विदेशी कंपनियों के लिए काम करने वाले लोगों के लिए दिन लाभकारी होगा। आयात-निर्यात और एक्सपोर्ट के काम में भी तेजी रहेगी। परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ
आज के दिन आप अपने घर के लोगों से बातों-बातों में कोई ऐसा राज जान सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा। एकादश भाव में विराजमान चंद्रमा आपको धन से संबंधी मामलों में शुभ फल प्रदान करेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आज के दिन कहीं घूमने भी आप निकल सकते हैं। आपकी स्मरण शक्ति का भी आज के दिन विकास होगा, जिससे इस राशि के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन
आज के दिन छुट्टी होगी लेकिन फिर भी इस राशि के कुछ जातकों को ऑफिस का काम आज करना पड़ सकता है। जो लोग कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायक सिद्ध होगा। जिन लोगों के मन में करियर को लेकर चिंताएं हैं वो अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से इस बारे में बातचीत कर सकते हैं और उनसे अच्छी सलाह मिलने की पूरी संभावना है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क
आपकी राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा आज के दिन आपके भाग्य भाव यानि नवम भाव में विराजमान होंगे, इसलिए कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ आज के दिन मिल सकता है। इस राशि के जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं उनको मुनाफा होने की संभावना है। उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे इस राशि के विद्यार्थी को गुरुजनों की मदद से शिक्षा क्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल मिल सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह
आज के दिन सिंह राशि के जातकों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो संडे की छुट्टी का आनंद नहीं ले पाएंगे। आपके अष्टम भाव में चंद्रमा विराजमान होंगे जिसके चलते सिंह राशि के कुछ लोग गूढ़ विषयों में रुचि जागेगी और आप ज्योतिष, विज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन आज कर सकते हैं या स्पेस साइंस से जुड़ी कोई मूवी देख सकते हैं। आपके लिए सलाह है जोखिम वाले काम न करें, चोट लग सकती है। अचानक से खर्चे के रास्ते निकल आएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से घरेलू और कारोबारी मामलों में भी आप सहयोग पा सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के जातक भी आज लाभ कमा सकते हैं। हालांकि इस राशि के लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर आज ध्यान देना होगा, हो सकता है उनकी तबीयत ठीक न हो लेकिन वो आपको बताना न चाहते हों, ऐसी स्थिति में उनसे खुलकर बातें करें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला
आज के दिन तुला राशि के जातक अपने किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने घर से निकल सकते हैं। यह मुलाकात सुखद होगी। इस राशि के उन जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा जो सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं। आज के दिन विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। सेहत नरम महसूस करेंगे। घरेलू मामलों में इस राशि की महिलाएं अधिक व्यस्त रहेंगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक
आपके पंचम भाव में आज के दिन चंद्र ग्रह विराजमान होंगे जिसके चलते शिक्षा क्षेत्र में इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। आज के दिन आपके बड़े भाई-बहन शिक्षा क्षेत्र में आ रही आपकी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। प्रेम में पड़े वृश्चिक राशि के जातक आज अपने लवमेट के साथ घूमने निकल सकते हैं। जो लोग लवमेट से दूर रहते हैं वो फोन पर गुफ्तगू करते नजर आ सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु
आज के दिन धनु राशि के जातक घर के लोगों के साथ सुखद क्षण बिताएंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव था तो वह भी आज के दिन दूर हो सकता है। घर में वरिष्ठ हैं तो आज के दिन घर के छोटे सदस्यों को कहीं घूमने ले जा सकते हैं। कुछ जातक अपने जीवनसाथी या परिवार के लोगों के साथ घर में बैठकर कोई हास्य फिल्म आज के दिन देख सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर
आज आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। दिन का आरंभ प्यार और जोश के साथ होगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी एडवेंचरस जगह पर आज घूमने जा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी आज के दिन वृद्धि होगी। मकर राशि के जातक उन कार्यों को आज पूरा कर सकते हैं, जो काफी समय से अटके हुए थे। मित्रों और सगे-संबंधियों से संपर्क हो सकता है। कुछ जरूरी खरीदारी भी आज करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ
आपकी वाणी के भाव में चंद्रमा आज विराजमान रहेंगे इसलिए आपकी वाणी में मिठास देखने को मिलेगी। आज आप समाज से कटकर रहेंगे और परिवार के लोगों को अपना पूरा समय दे सकते हैं। माता-पिता की सेहत खराब चल रही है तो उनको लेकर किसी योग्य चिकित्सक के पास आप जा सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज बीते समय में किये गये निवेश से लाभ मिल सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन
आपके सुख भाव यानि चतुर्थ भाव के स्वामी चंद्रमा आज आपके प्रथम भाव में विराजमान होंगे इसलिए मानसिक स्थिरता आपको प्राप्त होगी। आज आप अपनी ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों की समस्याओं को भी हल कर सकते हैं। आज आप भविष्य को बेहतर बनाने के लिए घर के लोगों के साथ बात कर सकते हैं और घर के लोगों के द्वारा दी गई सलाह पर मनन कर सकते हैं। दिन सुखद रहने की संभावना है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper