धर्मराशिफल

3 जून 2022 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि (Aries)

आज आपका विरोधी आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि वे आपका कुछ भी अहित नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति काफी सामान्य रहने वाली है। शिक्षा संबंधित समस्या से जूझ सकते हैं।

शुभ अंक- 9

 

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप आलस और मौज-मस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ कर सकते हैं, समय बहुत मूल्यवान होता है सदुपयोग करें तो भविष्य उत्तम रहेगा। आज आपको थोड़ी बहुत समस्या इलेकट्रानिक गैजेट को लेकर आ सकती है। परिवार में आनन्द का माहौल रहेगा। कोई मांगलिक कार्यक्रम पूजा पाठ हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

 

मिथुन राशि (Gemini)

स्वास्थ्य आज आपका काफी बेहतर रहने वाला है। शरीर में उर्जा का संचार होता रहेगा। आज आप व्यापार में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी बहुत अधिक मेहनत करेंगे। युवा वर्ग नये स्थान पर नया काम करने का मौका प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सबकुछ मनमाफिक रहने वाला है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

 

कर्क राशि (Cancer)

किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज के दिन काफी सम्मानजनक स्थितियां बनती हुई दिखायी दे रही है। अपने करियर को किस तरह से बनाए, इस बात पर आपको अपने बड़ों और माता-पिता से सलाह जरुर लेना चाहिये। संतान के प्रति आपकी जिम्मेदारी अब और अधिक हो जायेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

 

सिंह राशि (Leo)

किसी तरह की आर्थिक सहायता आज आपको परिवार और समाज से मिल सकती है। बेरोजगार नौजवानों को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। किसी शौक्षणिक संस्थान से आज आप जुड़ सकते हैं। प्रेमी आज आपके लिये कोई मंहगा उपहार खरीद सकता है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- मैरुन

 

कन्या राशि (Virgo)

सेहत के लिये आज आप कोई भी कोर कसर अधूरी नहीं छोड़ेंगे। आज आप अपनी किसी बुरी प्रवृत्ति जैसे नशे का सेवन आदि पर भी नियन्त्रण करने में सफल रहेंगे। आज आपको किसी से एकतरफा प्यार हो सकता है। शिक्षाका के क्षेत्र में आज आपका दिन श्रेष्ठ दिखायी दे रहा है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- आसमानी

 

तुला राशि (Libra)

राजनीतिक जीवन में जी रहे लोगों के लिये आज का दिन सम्मान प्राप्ति वाला हो सकता है। आज पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बनाने के कारण जीवनसाथी और बच्चों के साथ में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है। आर्थिक स्थिति आज आपकी काफी मजबूत दिखायी दे रही है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक हालात पर आज आपका पूर्ण नियन्त्रण रहने वाला है। आज आप यदि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहेंगे तो कइ समस्याओं बचे रहेंगे। कला और माडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकता है। नौकरी के मामले में आज के दिन आपको लाभ हो सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

 

धनु राशि (Sagittarius)

धन सम्बन्धी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। धर्माचार्यो और ज्योतिषियों के लिए उप्लाब्धिकारक समय है। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। संतान के प्रति आज आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा

 

मकर राशि (Capricorn)

आज के समय ग्रह स्थितियां पूर्णतःआपके अनुकूल है। महिला अधिकारियों के लिए स्थिति अधिक अनुकूल रह सकती है। संतान आज आपके मन को प्रसन्नता देने वाला काम करेगा। परिवार में उत्साह की स्थिति बनी रहेगी। किसी सैर सपाटे का कार्यक्रम भी आज के दिन बन सकता है। मन पर काबू रखे तो ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ब्राउन

 

कुंभ राशि (Aquarius)

सेहत आज आपका उत्तम दिखायी दे रहा है। मनमाफिक परिणाम प्रप्त करने के लिये आज आपको अपने परिवार का सहयोग लेना पड़ सकता है। आज संतान के करियर सम्बन्धी चिन्ता दूर हो सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां आने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी भौतिक सुख संसाधन की सामग्री खरीद सकते हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

 

मीन राशि (Pisces)

शरीर का का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। छात्रों का कोई मनोवांछित शैक्षणिक कार्य पूरा होने से मन में शान्ति और खुशी रहेगी। माता पिता से आज आपको धन प्राप्त हो सकता है जो आपके व्यवसायिक उन्नति में सहायक सिध्द होगा। निःसंतान दम्पति को संतान सुख की शुभ सूचना मिल सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- बादामी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------