राज्य

किन्नर से हुआ प्यार और 2 साल तक रहे संबंध, फिर किया कुछ ऐसा कि भयानक निकला नतीजा

नई दिल्ली: कहते हैं इंसान प्यार में अंधा हो जाता है और इसी अंधेपन में वह कई बार गंभीर वारदातों को अंजाम भी दे देता है। कुछ इसी तरह का मामला दिल्ली के पहाड़गंज से सामने आया है, जहां पर एक शख्स को किन्नर से प्यार हुआ, दोनों 2 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि आशिक हत्यारा बन गया। आइए आज हम आपको बताते हैं लव सेक्स और धोखा की सनसनीखेज वारदात के बारे में…

यह घटना है 14 अक्टूबर 2022 की है, जब दिल्ली के पहाड़गंज में रहने वाला अनिल ने अपनी बेवफा किन्नर गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसके आशिक और उसपर चाकू से हमला बोल दिया और उसकी पीठ में एक-दो नहीं बल्कि कई बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, आरोपी अनिल ने बताया कि उसकी किन्नर गर्लफ्रेंड का गुड्डू नाम के किसी शख्स एयरफेयर शुरू हो गया था और इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि अनिल और इस किन्नर की मुलाकात 2020 में हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। इस दौरान अनिल ने 40 हजार के जेवर भी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर दिए थे। लेकिन कुछ समय उसकी मुलाकात मुल्तानी ढांढा में गुड्डू हलवाई से हुई और वो अनिल को छड़कर उसके साथ रहने लगी। अनिल ने कई बार दोनों को एक साथ देखा और धमकी भी दी कि दोनों अलग हो जाए नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा और उसने किन्नर को दिए 40 हजार के जेवर भी मांगे।

शुक्रवार,14 अक्टूबर की रात अनिल गुड्डू के घर पहुंचा जहां उसने गुड्डू और उसके उसकी किन्नर गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला किया। उसने गुड्डू की गर्दन पर कई चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी किन्नर गर्लफ्रेंड भी बुरी तरह से घायल हो गई है।

janmantv से साभार

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be