मनोरंजन

मलाइका की प्रेग्नेंसी पर आया अर्जुन का जवाब …

मुंबई: मलाइका की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट को गॉसिप करार देते हुए अर्जुन कपूर ने इस तरह की बातें फैलाने वालों को जमकर लताड़ा है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने खबर चलाई थी कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

खबर में था कि यह बात लंदन से लीक हुई, जहां अर्जुन-मलाइका अक्टूबर में गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने गुड न्यूज अपने करीबी को बताई थी, वहां से उड़ते-उड़ते यहां तक पहुंची। यह खबर फैलते ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज शेयर करके अपना गुस्सा निकाला है।

आया रिऐक्शन

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर अर्जुन कपूर ने लिखा है, “इस तरह की खबरें इनसेंसिटिव और अनएथिकल हैं। लगातार हमारे बारे में ऐसी खबरें चल रही हैं क्योंकि ऐसे फेक गॉसिप आर्टिकल्स को हम इग्नोर कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगियों से खेलने की हिम्मत मत करना।”

शादी का इंतजार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। वह अपना रिलेशनशिप दुनिया से नहीं छिपाते। उनके परिवारवाले भी इस रिश्ते से वाकिफ हैं। इंडस्ट्री में भी उन्हें कपल की तरह देखा जाता है और उनकी शादी की खबरें अक्सर उड़ती रहती हैं। उनके फैन्स दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मलाइका का शो आ रहा है

वैसे मलाइका अरोड़ा का रिऐलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका आ रहा है। वह अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इस शो में मलाइका अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलेंगे। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना डांसिंग कमबैक भी किया है। आप जैसा कोई गाने का रीमेक मलाइका पर फिल्माया गया है। गाने को मिले-जुले रिऐक्शंस मिले हैं लेकिन इसमें मलाइका अरोड़ा की तारीफ की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper