उत्तर प्रदेश

मेरठ की महिला से मुजफ्फरनगर में देवर ने किया बलात्कार, पति ने बनाया अश्लील वीडियो

मेरठ। महिला ने अपने ही पति पर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी को शिकायत दी गई, जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी महिला की शादी मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।

ये भी आरोप लगाया कि पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने देवर पर भी रेप करने का आरोप लगाया।