शारदीय नवरात्रि आरंभ होने से पहले घर से निकाल दें ये 5 अशुभ चीजें, वरना रुष्ट हो जाएंगी माँ दुर्गा

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर से होने जा रहा है। इससे पहले लोग माता रानी के आगमन की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस दौरान कुछ चीजों को घर में रखना उचित नहीं माना जाता है। ऐसे ही चीजों के बारे में यहाँ बताया गया है। यदि आप भी नवरात्रि व्रत करने वाले हैं तो घटस्थापना से पहले इन वस्तुओं को बाहर निकाल दें।

तुलसी का सूखा पौधा
तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन कभी भी सूखी तुलसी को घर में न रखें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज होते हैं। ऐसे तुलसी को नदी में बहा देना चाहिए।
बंद धड़ी
घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। नवरात्रि से पहले इसे निकाल दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
खंडित मूर्ति और तस्वीर
-------------------------------------------------------------------------------------------
घर में खंडित मूर्ति या खंडित तस्वीर को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। नवरात्रि से पहले देवी-देवताओं या अन्य खंडित मूर्तियों और तस्वीरों को घर से निकाल दें। वरना माता रानी नाराज हो सकती हैं।
रसोई घर से निकाल दें ये चीजें
यदि आपके घर में खराब अचार या इसके जैसी कोई भी चीज मौजूद है तो इसे नवरात्रि शुरू होने से पहले निकाल दें। रसोई में गंदगी रखने से माँ दुर्गा रुष्ट हो सकती हैं।
टूटे बर्तन और फटे चप्पल जूते
घर में टूटे बर्तन और फटे-पुराने फुटवियर को रखना अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में ऐसी चीजें हैं तो इसमें नवरात्रि से पहले बाहर निकाल फेकें।

