उत्तर प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कस्तूरबा विद्यालय में कला प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली , 12 अक्टूबर। जिलाधिकारी बरेली के आदेशानुसार व श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देश के क्रम में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत रिंकी सैनी जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र के द्वारा कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सुभाष नगर बरेली में कला प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें बच्चियों के लिए प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिये गये। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को उपहार दिये गये। बालिकाओं व लड़कियों को उनकी समस्याओं के प्रति जागरूक करने उनके अधिकारों के प्रति अवगत कराया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का थीम our time is now, our rights, our future है ,
जिसमें बालिकाओं को , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व मिशन शक्ति तथा बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवम समस्त हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि के बारे में अवगत कराया गया । बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be