Monday, November 9, 2026
राज्य

इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2023 ’40 अंडर 40′ ने अपने तीसरे संस्करण के लिए घोषित किए प्रतिष्ठित जूरी पैनल के सदस्यों के नाम

इंदौर, 20 नवंबर, 2023: इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2023 (आईआरपीआरए / IRPRA) ’40 अंडर 40′ को अपने आगामी तीसरे संस्करण के लिए प्रतिष्ठित जूरी पैनल की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह अविश्वसनीय पैनल अत्यधिक अनुभवी पीआर प्रोफेशनल्स, अनुभवी जर्नलिस्ट्स और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स स्पेशलिस्ट्स से सराबोर है। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता भारत के रीजनल पीआर अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण को और भी अधिक प्रतिष्ठित और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम बनाने का वादा करती है। नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। इस प्रकार, अब आप 26 नवंबर, 2023 तक नामांकन कर सकते हैं।

इस संस्करण के जूरी पैनल में शामिल प्रोफेशनल्स को पब्लिक रिलेशन्स, जर्नलिज्म और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स के क्षेत्र में कई वर्षों की महारत हासिल है। उनकी अद्भुत स्किल्स, ज्ञान और गहरी अंतर्दृष्टि पब्लिक रिलेशन्स इंडस्ट्री के होनहारों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने में उत्कृष्ट योगदान देगी और उनका मूल्यांकन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पब्लिक रिलेशन्स इंडस्ट्री में होनहार प्रोफेशनल्स की उपलब्धियों को पहचानने और सम्मानित करने में इन निपुण सदस्यों का किरदार महत्वपूर्ण होगा।

पवन त्रिपाठी, आयोजक, आईआरपीआरए, कहते हैं, “हमारे जूरी पैनल में इन सम्मानित पीआर प्रोफेशनल्स की भागीदारी भारत के रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2023 ’40 अंडर 40′ की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा के प्रमाण को दर्शाती है। हमें दृढ़ विश्वास है कि उनकी विवेकपूर्ण अंतर्दृष्टि पीआर इंडस्ट्री में उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान को तेजी से बढ़ावा देगी।”

आईआरपीआरए ’40 अंडर 40′ के तीसरे संस्करण के प्रतिष्ठित जूरी पैनल में पब्लिक रिलेशन्स, जर्नलिज्म और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स क्षेत्र के अत्यधिक अनुभवी सीनियर प्रोफेशनल्स शामिल हैं। इसमें रोमा बलवानी, सीईओ और चीफ कस्टडियन, आईडीसीए, और मेंटॉर, आईआरपीआरए; कविता लखानी, कम्युनिकेशन्स लीडर, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, फिनलैब्स और पूर्व अध्यक्ष, डब्ल्यूआईसीसी; अर्चना मुथप्पा, कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट, मेन्टल हेल्थ काउंसलर; चारू रायज़ादा, स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर और लीडरशिप एडवाइज़र; आकृति भार्गव, को-फाउंडर, विजिकी; अमीर इस्माइल, प्रेसिडेंट, लिंटास लाइव, मुलेनलोवे लिंटास ग्रुप; ग्लेन चार्ल्स डिसूजा, मैनेजिंग डायरेक्टर, क्राइसिस कम्युनिकेशंस, मीडिया एंड नेटवर्क ग्रुप, एमएसएल इंडिया; सीजे सिंह, कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट, ब्रैंड कंसल्टेंट, पॉडकास्टर, लेखक, एग्जीक्यूटिव कोच और फाउंडर सीईओ, कोरपीआर; समीर कपूर, डायरेक्टर, एडफैक्टर्स पीआर; भास्कर मजूमदार, हेड- मार्केटिंग कम्युनिकेशन, सीएसआर और डिजिटल, एजिस- भारत और दक्षिण एशिया; और उज्जवल पुनमिया, हेड- कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, पीआर और कॉन्टेंट, अल्फा अल्टरनेटिव्स; जैसे प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स आईआरपीआरए अवॉर्ड्स के इस वर्ष के संस्करण के लिए सम्मानित जज होंगे।

आईआरपीआरए 2023 कार्यक्रम का आयोजन 9 दिसंबर, 2023 को किया जाना तय है, जिसके लिए नामांकन और केस स्टडीज़ जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2023 निर्धारित है। पंजीकरण और नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। आयोजन की तय तिथि के अनुसार आवेदकों की उम्र 40 वर्ष या उससे कम होना आवश्यक है और साथ ही यह भी जरुरी है कि उन्हें भारत के भौगोलिक क्षेत्र के पीआर और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन का पर्याप्त अभ्यास हो।

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be