उत्तर प्रदेश

सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में जागरूकता के लिए गोष्ठि आयोजन

 

रायबरेली।आज दिनांक 19.12.2023 को कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, रायबरेली में उपकर संग्रहण को प्रभावी एवं सुविधाजनक बनाये जाने हेतु बोर्ड द्वारा आरम्भ किये गये उपकर संग्रहण पोर्टल के सम्बन्ध में दिनाक 12.12.2023 से 23.12.2023 तक जागरूकता अभियान के दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सहायक श्रमायुक्त आर० एल० स्वर्णकार द्वारा बताया गया कि उपकर संग्रह पोर्टल cessupbocw.in के माध्यम से सेस के भुगतान का किया जायेगा तथा सेस पोर्टल के सम्बन्ध में किसी असुविधा के लिए 9125797729 की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित सभी ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों और सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों को दी गई एवं उन्हें अवगत कराया गया कि अब सेस सम्बन्धी समस्त कार्य जैसे धनराशि जमा किया, शिकायत आदि उक्त पोर्टल के माध्यम से किए जा सकेंगे जो एक सुविधाजनक एवं पारदर्शी व्यवस्था होगी। इसके साथ ही ट्रेड यूनियन के सदस्यों व एसोसिएशन के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पात्र श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ दिलाने व जागरूक करने में सहायोग प्रदान किया जाए। ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों को यह भी अवगत कराया गया कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का एक व्यापक अभियान चलाने में श्रम विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों को यह भी अवगत कराया गया कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर श्रमिक जिनकी मृत्यु 31 मार्च 2022 के पूर्व किसी दुर्घटना में हो गई या वो दिव्यांग हो गए है, उनके लिए भी एक्स ग्रेशिया मोड्यूल के अन्तर्गत दो लाख रूपये तक की सहायता दी जानी है। ऐसे जो भी श्रमिक है, उन्हे इस लाभ के लिए यथाशीघ्र अधिक से अधिक पात्रों को श्रम कार्यालय इन्दिरा नगर में लाकर उनका आवेदन कराया जाना आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन सहायक श्रमायुक्त की अध्यक्षता में की गई तथा कार्यक्रम के समापन पर उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न योजनान्तर्गत रायबरेली में 999 लाभान्वित श्रमिकों को 6,58,09,625/- धनराशि कर लाभान्वित किया गया है व जनपद के कुल 2,61,944 श्रमिक पंजीकृत है।

उक्त कार्यकम में ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि डी०एस० मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि आर०डी० सिंह, ऐ०के० अस्थाना रायबरेली विकास प्राधिकरण, राकेश कुमार नगर पंचायत परशदेपुर, जगदीश प्रसाद, उ०प्र० जल निगम, महेन्द्र प्रसाद नलकूप खण्ड, डा0 अशोक कुमार जिला चिकित्सालय प्रमोद कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग शशि कुमार परियोजना अधिकारी डूडा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें