रेडियो सिटी की किटी में महिलाएं बनी रेनबो
रेडियो सिटी 91.1 एफएम और स्मार्ट बाजार के संयुक्त तत्वावधान में “सिटी की किटी – सीजन 8” का भव्य आयोजन फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग स्थित स्मार्ट बाजार के दूसरे तल पर संपन्न हुआ।
इस बार की थीम थी “रेनबो”, जिसमें लखनऊ की महिलाओं ने रंग-बिरंगे और मल्टीकलर परिधानों में भाग लेकर आयोजन को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम की मेज़बानी रेडियो सिटी के आरजे राशी, आरजे मयंक और आरजे करिश्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री मयंक जायसवाल (Smart Bazaar) के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए बॉटल फ्लिप एंड कप कलेक्शन, कलर मैचिंग गेम और तमबोला जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। हर राउंड में विजेताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए।
इस अवसर पर BIS से श्रीमती शुभ्रा, Divine Skin & Cosmetology Centre से डॉ. प्रांशु मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में रेडियो सिटी से जी एम -सेल्स श्री प्रशांत त्रिवेदी, प्रोग्रामिंग हेड श्री प्रतीक मेहरा, आरजे विक्रम शर्मा, श्वेता, पुष्कर, और सेल्स टीम से अचल कृष्णा, राहुल सेठी, विकास, डीवा, तान्या, विद्या, फातिमा, सिंधुजा तथा मार्केटिंग टीम से प्रकृति भूषल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण और ग्रुप फोटो से हुआ। इस आयोजन ने न केवल मनोरंजन बल्कि महिलाओं के बीच सामूहिकता और ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया।