उत्तर प्रदेश

18 से 20 जून तक बरेली कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगी त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी

 

बरेली, 18 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत 18 से 20 जून को त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी 18 से 20 जून 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, गरीब कल्याण, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में विकसित हुई वृहद आधारभूत संरचना परियोजनाओं, धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के कायाकल्प तथा सुदृढ़ हुई आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को “पहले और अब” की थीम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------