धर्मराशिफललाइफस्टाइल

मासिक अंक ज्योतिष फरवरी 2026: मूलांक 4 वालों को मिलेगा प्रमोशन, मूलांक 6 वाले रहें सतर्क

फरवरी 2026 का महीना मूलांक 2 का प्रभाव लेकर आया है, जिसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मानसिक शांति, भावनाओं और मन की स्थिति को प्रभावित करता है। इस माह कुछ मूलांक वालों के लिए समय सौभाग्य और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। विशेष रूप से मूलांक 4 और 7 वाले जातकों के लिए फरवरी अनुकूल रहेगा और उन्हें नौकरी में उन्नति या प्रमोशन के योग बनेंगे। वहीं मूलांक 3 और 6 वाले निर्णय लेने में सावधानी बरतें।

मूलांक 1: आय के नए स्रोत खुलेंगे
मूलांक 1 वालों के लिए फरवरी का माह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक दृष्टि से नए अवसर सामने आएंगे और पुराने वित्तीय मसले सुलझ सकते हैं। कपड़े या फैशन से जुड़े व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। लव लाइफ में किसी तीसरे पक्ष की वजह से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं।

मूलांक 2: मेहनत और प्रयास से सफलता
मूलांक 2 वालों के लिए फरवरी माह अनुकूल रहेगा। आपके प्रयासों से लाभ मिलेगा और नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सतर्क रहने की जरूरत है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।

मूलांक 3: समय रहेगा मिलाजुला
मूलांक 3 वालों को इस महीने तनाव का सामना करना पड़ सकता है, खासकर किसी अन्य की लापरवाही के कारण। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा के योग हैं। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन महीने के अंत में शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

मूलांक 4: प्रमोशन और उन्नति के योग
मूलांक 4 वालों के लिए यह माह विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। व्यापार में विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार और लव लाइफ सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 5: रुके हुए कार्य पूरे होंगे
मूलांक 5 वालों के लिए फरवरी खुशियों और सहयोग से भरा रहेगा। अपरिचित लोगों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए घुटनों पर ध्यान दें।

मूलांक 6: निर्णय में सावधानी जरूरी
मूलांक 6 वालों को इस माह भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में सोच-समझकर ही बोलें। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर अति भरोसा नुकसान कर सकता है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत से बचें।

मूलांक 7: सरकारी क्षेत्र में सफलता
मूलांक 7 वाले अपने कार्यों में नए विचार और समय पर सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मूलांक 8: खट्टे-मीठे अनुभव
मूलांक 8 वालों के लिए फरवरी मानसिक तनाव और चिंता लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहना लाभकारी रहेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। कोर्ट और कानूनी मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करना अच्छा रहेगा।

मूलांक 9: पुरानी समस्याओं से राहत
मूलांक 9 वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। ऊर्जा और उत्साह को सही दिशा में लगाने से लाभ होगा। ट्रेडिंग और आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। पुराने समस्याओं का समाधान मिलेगा। अप्रत्याशित सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में संयम जरूरी है और पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------