उत्तर प्रदेश

शिक्षा में तकनीक का नया दौर, टीएस मिश्रा यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने समझा Apple Ecosystem का महत्व

लखनऊ। शिक्षा जगत में तकनीक की बदलती भूमिका और आधुनिक लर्निंग सिस्टम पर राजधानी लखनऊ में एक अहम मंथन देखने को मिला। होटल नोवोटेल में आयोजित विशेष सेमिनार में शिक्षा के क्षेत्र में एप्पल ईकोसिस्टम की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में एप्पल के नेशनल हेड श्री हितेश शाह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

एप्पल ईकोसिस्टम से बदलेगा एजुकेशन सिस्टम
सेमिनार के दौरान श्री हितेश शाह ने बताया कि किस तरह एप्पल ऑथराइज्ड ट्रेनिंग सेंटर (AATC) और iOS लैब शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में छात्रों को कोडिंग, ऐप डेवलपमेंट और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर टूल्स से लैस करना समय की जरूरत है। एप्पल ईकोसिस्टम छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

टीएस मिश्रा यूनिवर्सिटी की सक्रिय भागीदारी
इस सेमिनार में टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। विश्वविद्यालय की ओर से निदेशक (ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं प्रवेश) श्री दीपक कुमार शाही, सहायक निदेशक (मार्केटिंग एवं प्रवेश) श्री अभिषेक प्रताप सिंह और प्रबंधक (मार्केटिंग एवं प्रवेश) सुश्री सोनम मिश्रा कार्यक्रम में शामिल रहीं। प्रतिनिधियों ने एप्पल की तकनीक को विश्वविद्यालय परिसर में लागू करने और छात्रों को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की संभावनाओं पर गहन चर्चा की।

छात्रों को ग्लोबल लेवल पर तैयार करने पर जोर
टी.एस. मिश्रा यूनिवर्सिटी के निदेशक श्री दीपक कुमार शाही ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है। उन्होंने बताया कि एप्पल की तकनीक और आधुनिक लैब सेटअप से छात्र न केवल नई तकनीकों को सीखेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में भी सक्षम बनेंगे।

शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सेतु
सेमिनार के दौरान शिक्षा और उद्योग जगत के बीच तालमेल को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में शशांक राज श्रीवास्तव समेत शिक्षा और तकनीक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि तकनीक आधारित शिक्षा ही आने वाले समय में छात्रों को सफल भविष्य की ओर ले जा सकती है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------