राज्य

टीवी देखने पर डांट बनी मौत की वजह, नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर चाची की हत्या

उत्तर प्रदेश, महाकुंभ, महाकुंभ 2025, प्रयागराज नगर, महाकुंभ में महिला की हत्या, महाकुंभ में हत्या, Uttar Pradesh, Maha Kumbh, Maha Kumbh 2025, Prayagraj Nagar, Woman murdered in Maha Kumbh, Murder in Maha Kumbh

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिला से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही चाची की बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने नाबालिग को पढ़ाई छोड़कर लगातार टीवी देखने की आदत को लेकर फटकार लगाई थी। इसी डांट से नाराज होकर नाबालिग ने खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना वसई पश्चिम के बेरहामपुर गांव की है, जहां रविवार रात को दोनों नाबालिगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला की बेटी का लंबे समय तक मां से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।

अकेले रहती थीं 65 वर्षीय महिला
पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले-श्रींगी ने बताया कि 65 वर्षीय महिला सोमवार सुबह अपने बंगले में मृत अवस्था में पाई गईं। वह घर में अकेली रहती थीं। जांच में सामने आया कि महिला ने अपने भतीजे को पढ़ाई छोड़ने और टेलीविजन देखने की लत को लेकर डांटा था, जिससे वह नाराज हो गया।

डांट से नाराज नाबालिग ने दोस्त को बुलाया
डीसीपी के अनुसार, फटकार के बाद नाबालिग ने अपने दोस्त को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर महिला पर हमला करने की योजना बनाई। आरोपी ने लाठी से अपनी चाची पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी को शक हुआ तो खुला राज
हत्या का खुलासा उस समय हुआ, जब महिला की बेटी ने कई बार फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अनहोनी की आशंका पर उसने अपने भाई को घर भेजा। जब वह मौके पर पहुंचा तो महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पूछताछ में कबूली हत्या
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला के भतीजे से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें सुधार गृह भेज दिया है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------