रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन



बरेली, 24 फरवरी।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में कल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक महत्वपूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन माननीय कुलपति जी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में हुआ । कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार सिंह जी ने कराया, जबकि सी.एस.आई.टी. के प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार बिष्ट जी भी उपस्थित रहे। तथा सी.एस.आई.टी. विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 विनय ऋषिवाल जी एवं डाॅ अश्वनी गुप्ता जी व श्री विनय मौर्य और मैकेनिकल विभाग से डाॅ0 विशाल सक्सेना जी व श्री महेश कुमार भी उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम का संचालन नमरा मिर्जा द्वारा किया गया अंत में सभी का धन्यवाद डाॅ अनिल कुमार बिष्ट जी के द्वारा ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर प्रोडेस्क आई0 टी0 प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा के एचआर मैनेजर श्री नकुल कुमार जी ने कंपनी के प्रोफाइल, कार्यक्षेत्र एवं करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात आइ. टी. रिक्रूटर सुश्री काॅजल सिंह जी ने भी कंपनी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विद्यार्थियों के साथ साझा की। प्रोडेस्क आई0 टी0 प्राइवेट लिमिटेड 2012 से स्थापित, यह कंपनी उद्योगों के लिए कस्टम डिजिटल समाधान और ऐ.आई. आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में विशेषज्ञता रखती है, साथ ही वेब डेवलपमेंट, एप्लीकेशन डेवलपमेंट (फ्रंटएंड, फुल स्टैक, पाइथन व जावा) और डिजिटल समाधान तैयार करती है।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान प्रोडेस्क आई0 टी0 प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा की ओर से एचआर मैनेजर श्री नकुल कुमार एवं आइ. टी. रिक्रूटर सुश्री काॅजल सिंह ने विद्यार्थियों का र्वबल, टेक्निकल और एच0आर0 रिलेटिड एसेसमेंट किये। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के बी. टेक. के कुल 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया पहले राउंड स्क्रीनिंग का था जिसमें र्वबल इंग्लिश कम्युनिकेशन में कुल 70 छात्रों ने भाग लिया था जिनमे से 51 छात्र टेक्निकल रांउड में पहंुचे जिसमे कोडिंग बेस्ड प्राब्लम को हल किया जिसके बाद छात्रो का एच0आर0 इंटरव्यू रांउड भी हुआ जिसमे कुल 31 छात्रो ने साक्षात्कार दिया। जिसके बाद एचआर मैनेजर श्री नकुल कुमार जी और आइ. टी. रिक्रूटर सुश्री काॅजल सिंह जी ने 07 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट लेटर दिया गया। कुल 14 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप ऑफर लेटर दिया गया। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ। एच0आर0 मैनेजर श्री नकुल कुमार जी और आई0 टी0 रिक्रूटर सुश्री काॅजल सिंह जी ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और उद्योग से जुड़े कौशलों का परीक्षण किया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
