Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

Faculty of Engineering and Technology, MJPRU में तीन दिवसीय रोबोटिक्स, IoT एवं एम्बेडेड सिस्टम पर कार्यशाला का सफल आयोजन

बरेली, 24 फरवरी। Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University के Faculty of Engineering and Technology में माननीय कुलपति महोदय के संरक्षण तथा अधिष्ठाता प्रो. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय रोबोटिक्स, IoT एवं एम्बेडेड सिस्टम रहा।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मुकुल कुमार गुप्ता, आयोजन सचिव डॉ. अतुल सरोजवाल, सह-समन्वयक डॉ. इन्द्रप्रीत कौर तथा सह-आयोजक डॉ. रामजी एवं डॉ. रोहित रहे। कार्यशाला में AmRobo.in के संस्थापक एवं तकनीकी विशेषज्ञ Amitoj Singh ने प्रतिभागियों को Arduino के बेसिक से लेकर Raspberry Pi तक, “Idea to Prototype”, Fusion 360, GitHub तथा विभिन्न सेंसरों के उपयोग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

तीनों दिनों में विद्यार्थियों को लाइन फॉलोअर रोबोट, होम ऑटोमेशन मॉड्यूल सिस्टम आदि का निर्माण कराकर वास्तविक समय में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण कराया गया। अंतिम दिवस प्रतिभागियों को उपलब्ध कॉम्पोनेंट्स का उपयोग कर स्वयं का प्रोटोटाइप डिज़ाइन करने का कार्य दिया गया। सभी 20 टीमों ने उत्कृष्ट सोच एवं नवाचार का प्रदर्शन करते हुए “Marine Sense AI”, “Stampede Prevention System”, “Room Intelligence System” एवं “Workspace Auditor” जैसे अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में टीम 6 “Robosapians” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर टीम 4 “Tech Storm” एवं टीम 16 “Tech Squad” रही। तृतीय स्थान टीम 8 “Mechamafia” तथा टीम 7 “Team Rocket” को प्राप्त हुआ।

निर्णायक मंडल में डॉ. आशीष जैन एवं डॉ. हरि कुमार सिंह ने परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। समापन अवसर पर प्रो. यतेन्द्र कुमार द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करती हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------