Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजन

बरेली, 28 फरवरी।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के एमबीए सभागार में जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन कल राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय आपातकाल के 50 साल, भारतीय लोकतंत्र के लिए शिक्षा पर केंद्रित रहा। जिसमें जनपद बरेली के 18 से 25 वर्षीय युवाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कुलसचिव हरीश चंद्र उपस्थित रहे।

कुलसचिव हरीश चंद्र ने युवाओं को संबोधित करते कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को देश में घटित घटनाओं पर विचार प्रस्तुत करने एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं, इससे युवाओं के अंदर व्यक्तित्व विकास एवं भारत को विश्व पटल पर आगे बढ़ाने हेतु नवाचारों का विकास होता हैं। उन्होंने सभी को एनएसएस द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु जागरूक भी किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ ज्योति पांडे, डॉ राकेश जायसवाल, डॉ रीता सिंह, डॉ सतीश यादव, डॉ नीरज कुमार ने सभी प्रतिभागियों के द्वारा निर्धारित विषय पर दिए गए वक्तव्य का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. सोमपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरित किया। सभी अतिथियों ने युवाओं को अपने विचारों से प्रेरित कर इसी प्रकार विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता देने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में बसंत लाल, मोहित शर्मा, आलोक पटेल, शिवांग का विशेष सहयोग रहा।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------