रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के सावित्री राजकीय महिला छात्रावास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

बरेली,28 फरवरी। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के सावित्री राजकीय महिला छात्रावास में कल छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई। होली की छुट्टी से पूर्व छात्राओं ने घर जाने से पहले होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। अपने अपने गृह क्षेत्र में गाये जाने वाले फाग गीतों को गाया और एक दूसरे को रंग लगा कर, नाचते गाते और मिठाई खिला कर होली की शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो. के.पी.सिंह, कुलसचिव श्री हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार और वार्डन डॉ.ज्योति पाण्डेय ने छात्राओं को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की ।इस दौरान ऑफिस स्टाफ मीना पांडेय, नीलाक्षी, राखी, छात्राएं श्वेता, तनीषा , तनु, सानिया, आशा, दीक्षा, मान्या, सत्य साक्षी, वैष्णवी, अमृता, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं।


बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
