Thursday, March 5, 2026
Latest:
मनोरंजन

शाहिद कपूर के गैराज में जुड़ी नई लग्ज़री SUV, Mercedes Benz G Class 450D खरीदी; कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेटरों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी लग्ज़री कारों का खास क्रेज़ देखने को मिलता है। महंगी और दमदार गाड़ियों का कलेक्शन रखना कई स्टार्स का शौक है। इसी कड़ी में अब अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने गैराज में एक और प्रीमियम SUV शामिल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर ने हाल ही में Mercedes Benz G Class SUV खरीदी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

फोटो में शाहिद कपूर अपनी नई मर्सिडीज बेंज जी-क्लास के साथ दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी उनके पास Mercedes Benz GLS और Maybach जैसी हाई-एंड कारें मौजूद हैं। अब उनकी लग्ज़री कारों की सूची में एक और दमदार SUV जुड़ गई है।

कौन सा मॉडल खरीदा

रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर ने Mercedes Benz G Class 450D मॉडल खरीदा है। यह SUV क्लासिक ग्रे रंग में ली गई है। इस मॉडल को अपने रफ-टफ डिजाइन, दमदार ऑफ-रोड क्षमता और प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जाता है।

कार में 20 इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइट्स, एमबीयूएक्स एनटीजी 7 इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल टोन नापा लेदर इंटीरियर, बर्मेस्टर 3D सराउंड साउंड सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस, एंबिएंट लाइटिंग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा SUV में 241 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस और मजबूत ऑफ-रोड क्षमता भी मिलती है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Mercedes Benz G Class 450D में कंपनी ने नया छह सिलेंडर डीजल इंजन दिया है। यह इंजन 270 किलोवाट की पावर और 750 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

परफॉर्मेंस के मामले में यह SUV काफी तेज है। यह महज 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा तक बताई गई है।

भारत में कितनी है कीमत

भारतीय बाजार में Mercedes Benz G Class 450D को 2.90 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसमें कस्टमाइजेशन का विकल्प भी देती है, जिसके कारण चुने गए फीचर्स के आधार पर इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है।

इन सितारों के पास भी है यह SUV

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत में यह SUV काफी लोकप्रिय मानी जाती है। शाहिद कपूर के अलावा फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, अभिनेत्री खुशी कपूर और सिंगर परमीत वर्मा के पास भी यह SUV मौजूद है। वहीं भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी इस लग्ज़री और दमदार SUV के मालिकों में शामिल हैं।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------