Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी का किया स्वागत

गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी गोंडा के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के पैतृक आवास परसदा पहुंचकर संघ के पदाधिकारी के द्वारा पगड़ी व माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी साथ में जिला संप्रेक्षक राम रूप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनीराम कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष करनैलगंज रवि गोस्वामी ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा संघ के जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारी की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया जैसे की 17 साल नियुक्ति हुई हो गया आज तक भी सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनी है सफाई कर्मचारी की पदोन्नति का रास्ता अभी अवरुद्ध है जबकि सफाई कर्मचारी सरकार के अनुरूप सभी कार्यों को निष्ठा पूर्वक निष्पादन करता है जिस समय कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकलता था उसे समय सफाई कर्मचारी कोरोना की भीषण महामारी में गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों की जान को बचाने का कार्य किया जबकि सरकार के द्वारा कर्मचारी की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों के समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में कर्मचारी आर पार की लड़ाई लड़ेगा विधायक जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही संघ के एक प्रतिनिधिमंडल को माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करवा कर समस्याओं का समाधान कराएंगे इस मौके पर वैभव राज मिश्रा वरिष्ठ कर्मचारी नेता जुबेर अहमद संतोष वर्मा सूरज भारती संतोष मिश्रा प्रदीप कुमार दिनेश कनौजिया महेश कुमार अनिल तिवारी विनय त्रिवेदी राजू सत्रोहन जय बहादुर सिंह सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे l

---------------------------------------------------------------------------------------------------