राज्यलखनऊ

लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टर्मिनल 3 पर सिटी बस सेवाओं की शुरुआत

लखनऊ  अप्रैल 2026: लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने आज चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआईए) के टर्मिनल 3 से नई सिटी बस सेवाओं का शुभारंभ किया। यह पहल हवाई यात्रियों एवं हवाई अड्डे के कर्मचारियों के लिए शहर के सार्वजनिक परिवहन संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत हवाई अड्डे को शहर के प्रमुख क्षेत्रों से जोड़ने की शुरुआत की गई हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना, जन परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना तथा लखनऊ शहर में यातायात भीड़ को कम करना है।

इन बस सेवाओं को श्री अमर नाथ सहाय , प्रबंध निदेशक, एलसीटीएसएल एवं श्री दर्शन सिंह, मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी, सीसीएसआईए ने दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

“सिटी बस सेवाओं की शुरुआत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, शहरी गतिशीलता को मजबूत करने तथा लखनऊ शहर के लिए सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधानों को प्रोत्साहित करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” प्रवक्ता, लखनऊ अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा।

नई सिटी बस सेवाएं निम्नलिखित मार्गों पर संचालित की जाएंगी:
*1.​सीसीएसआईए, लखनऊ – हजरतगंज (चारबाग के माध्यम से)2.​सीसीएसआईए, लखनऊ – अवध बस स्टेशन, कमता (शहीद पथ के माध्यम से)

सुनियोजित एवं रणनीतिक रूप से निर्धारित ये मार्ग हवाई अड्डे को शहर के प्रमुख व्यावसायिक, आवासीय तथा परिवहन केंद्रों से जोड़ेंगे, जिससे यात्रियों को सहज लास्ट माईल कनेक्टिविटी तथा अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
*
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एलआईएएल) के बारे में:
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एलआईएएल), अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीसआईए) के संचालन, प्रबंधन और प्रगति के लिए अग्रसर है। एलआईएएल ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के साथ 50 वर्षों की अवधि के लिए लखनऊ एयरपोर्ट के संचालन, विकास और प्रबंधन हेतु एक रियायत समझौता (कंसेशन एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए हैं। एलआईएएल ने दिनांक 02 नवंबर 2020 से लखनऊ एयरपोर्ट के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की।
एलआईएएल ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर अनेक पहल शुरू की हैं, जिनमें डिजी यात्रा, ई-गेट्स, 2डी स्कैनर, ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम, सेल्फ-बैगेज ड्रॉप काउंटर, वाहनों के लिए ऑटोमैटिक नंबर-प्लेट स्कैनर, फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली आदि शामिल हैं।

प्रश्नों के लिए संपर्क करें: अभिषेक मिश्रा: bhishek.Mishra8@adani.com; +91 7705005520

---------------------------------------------------------------------------------------------------