गोयल कैंपस में सीबीएसई 12वीं का शत-प्रतिशत परिणाम, चारों वर्गों के टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन से स्कूल का नाम किया रोशन

लखनऊ: सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस में सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिसके जारी होते ही पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में जश्न का माहौल बन गया।

चारों वर्गों में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, टॉपर्स ने हासिल किए उच्च अंक
इस वर्ष कक्षा 12 के चारों संकायों में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पीसीएम वर्ग से अनन्यमणि त्रिपाठी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि पीसीबी वर्ग से अंशिका विज ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता दर्ज की। कॉमर्स संकाय में यशस्वी जायसवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं मानविकी वर्ग में पानया सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन, 15 छात्रों ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

विद्यालय प्रशासन के अनुसार लगभग 15 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे राजनीति विज्ञान, गायन, योगा और पेंटिंग में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है।
विद्यालय परिवार ने दी बधाई, छात्रों को किया सम्मानित
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महेश अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस परिणाम को विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
