Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बरेली में जिलाधिकारी ने पेश की मिसाल

 


बरेली, 14 मई।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आवाहन पर बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एक सराहनीय कदम उठाया है।

उन्होंने अपनी दोनों स्कॉट गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है, और सप्ताह में दो दिन *नो व्हीकल डे* मनाने की पहल की है ताकि ईंधन की बचत हो सके और जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत हो।

जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे देशहित में पेट्रोल-डीजल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अनावश्यक रूप से वाहनों के प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण कल कलेक्ट्रेट से पैदल आवास को गए, खुद पहल करके जनता को प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि वैश्विक ईंधन संकट के बीच बचत अब व्यक्तिगत नहीं, राष्ट्रीय कर्तव्य बन गया है, इससे इससे ईंधन खर्च और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------