Featured Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग एम .जे. पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एल .एल. एम. ह्यूमन राइट्स फाइनल ईयर के लिय जुनियर छात्रों द्वारा किया गया फेयरवेल पार्टी का आयोजन

बरेली, 20 मई।एम. जे. पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एल. एल. एम. ह्यूमन राइट्स द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा अपने सीनियर छात्र- छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी जिसकी थीम आभार थी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य व अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दीं व छात्र छात्राओं को जीवन को सार्थक करने के प्रेरित किया एल.एल .एम. द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमांशी, रोशनी, सिद्धांत, विक्रम, कपिल,नीरज, मोरपाल, अंशरा सभी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जुनियर छात्रों द्वारा फाइनल ईयर के छात्रों को जिनमें प्रश्नावली , अभिनय, गायन, नृत्य आदि मल्टीपल टास्क दिए जिनके के आधार पर मिस फेयरवेल रौशनी मल्होत्रा व मिस्टर फेयरवेल विक्रम सिंह को चुना।कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ प्रीति वर्मा द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राएं गुंजन शुक्ला, आदित्य शाक्य, ममता शर्मा, अखिलेश मौर्या, दिव्या शुक्ला, अनन्या शुक्ला, अंकिता वर्मा, लोकेश, प्राभव, प्रदीप, अनुराग यादव, शुभम आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन दिव्या और अनन्या ने किया इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ अमित सिंह विभागाध्यक्ष, प्रो वी के गुप्ता, प्रो अरुण प्रकाश सिंह व विधि विभाग के अन्य शिक्षकगण डॉ शहनाज अख्तर, डॉ अनुराधा यादव ,सुश्री प्रेक्षा सिंह, निधि शंकर,डॉ जूही नसीम, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ सचिन रस्तोगी, डॉ लक्ष्मी देवी, सचिन व एल.एल .एम. ह्यूमन राइट्स द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र – छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण मोहित, राम वचन, गुलाबसिंहआदि उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------