महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग में एम.एससी. (केमिस्ट्री) सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

बरेली, 01जून।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु एम.एससी. (केमिस्ट्री) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।
एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित विभागों में से एक है, जो आधुनिक शिक्षण पद्धति, उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शोध सुविधाओं के लिए जाना जाता है। विभाग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पहचान प्राप्त है। विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा A++ ग्रेड प्राप्त है, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता को प्रमाणित करता है।
विभागाध्यक्ष ने बताया कि एम.एससी. (केमिस्ट्री) पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक एवं फिजिकल केमिस्ट्री के साथ-साथ आधुनिक अनुसंधान तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। विभाग में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होते हैं।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास रसायन विज्ञान विषय के साथ स्नातक (बी.एससी.) की डिग्री होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मेरिट एवं आरक्षण नियमों के अनुसार की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट अवसर, शोध परियोजनाओं में सहभागिता तथा उद्योगों से जुड़ाव के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु इस अवसर का लाभ उठाएं तथा समय से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
ऑनलाइन आवेदन हेतु वेबसाइट:
https://mjpruadm.samarth.edu.in/index.php
अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट:
www.mjpru.ac.in पर देखें।


बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
