एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली कैंपस में चल रही परीक्षाओं का सचल उड़ाका दल ने किया औचक निरीक्षण

बरेली, 01जून।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली कैंपस स्थित परीक्षा केंद्रों पर नकल और अनियमितताओं को रोकने के लिए गठित सचल उड़ाका दल ने पूर्व की भांति शनिवार को भी विश्वविद्यालय कैंपस के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया ।


इस निरीक्षण में दो परीक्षा केंद्रों पर दो छात्र मोबाइल से नकल करते हुए पकड़े गए , जबकि एक अन्य परीक्षा केंद्र पर तीन छात्र पर्चियों से नकल करते पाए गए। इन सभी छात्रों के विरुद्ध सचल उड़ाका दल ने UFM के अंतर्गत कार्रवाई की । बाकी अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू से होती पाई गई। इस सचल उड़ा का दल का निर्देशन किया प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह यादव ने और इस दल में शामिल रहे डॉक्टर प्रेमपाल सिंह, डॉक्टर आशीष जैन, डॉक्टर ललित कुमार पांडे और डॉक्टर कामिनी विश्वकर्मा आदि।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
