विकास खण्ड नवाबगंज के ग्राम मुझैना संतोष में ‘रात्रि चौपाल’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बरेली, 11 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण आधारित व्यापक जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड नवाबगंज के ग्राम मुझैना संतोष में मा0 सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता व मा0विधायक नवाबगंज एम0पी 0 आर्या की गरिमामयी उपस्थिति में ‘रात्रि चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, अतिक्रमण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकांश शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

इस अवसर पर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
