Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महिला कल्याण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से ‘नामांकन अभियान एवं स्वावलंबन कार्यक्रम’ का हुआ सफल आयोजन


बरेली,11जून। महिला कल्याण विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के संयुक्त समन्वय में एक वृहद ‘नामांकन अभियान एवं कौशल संवर्धन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजीविका मिशन की महिलाओं को न केवल उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विभिन्न रोजगारपरक कार्यों और व्यावसायिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) से सीधे संबद्ध करना रहा
‘नामांकन अभियान’ चलाकर महिलाओं को अलग-अलग कार्य समूहों और स्वरोजगार योजनाओं से ऑन-द-स्पॉट जोड़ा गया, ताकि प्रशिक्षण के तुरंत बाद वे अपनी आजीविका शुरू कर सकें।
​ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण और मुफ्त कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
​ महिला कल्याण विभाग से रिंकी सैनी द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि) पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज का यह नामांकन अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आजीविका मिशन की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का एक ठोस प्रयास है।
​​ महिला कल्याण विभाग से रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, हरविंदर कौर, शारीन जेंडर स्पेशलिस्ट,
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला ग्रामीण विकास संस्थान (भोजीपुरा )बरेली से सत्र प्रभारी संजीव गंगवार जी जिला रिसोर्स पर्सन पूजा सिंह दर्शना रानी, गुरविंदर कौर ,मंजू शर्मा ,रामेंद्र गंगवार, तिलक मौर्य, आदि उपस्थित रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शोएब अली खान, ज्वाला देव, साधना, पैरा लीगल वॉलेंटियर तथा भारी संख्या में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाएं उपस्थित रहीं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------