Wednesday, June 17, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न विकास खंडो में किया गया जन कल्याण मेलो व स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन

बरेली, 16 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में चल रहे जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत बरेली जिले के विभिन्न विकास खंडो में जन कल्याण मेलो व स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त के अंतर्गत विकास खण्ड भोजीपुरा में जन कल्याण शिविर का आयोजन कल मा0 सांसद श्री छत्रपाल गंगवार, मा0 सदस्य विधान सभा श्री कुँवर महाराज सिंह, मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री योगेश पटेल, श्री प्रशांत पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर नौ टीवी पेशेंट को पोषण पोटली वितरित की गयी, 10 लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए, एक बच्चे को पुस्तके प्रदान की गयी, दो महिलाओं की गोदभराई की गयी व दो बच्चो का अन्न-प्राशन कराया गया।

इसके साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही उपस्थित जन सभो को संबोधित करते हुए, जन समस्यओं का निस्तारण किया गया।

इसी प्रकार विकास खंड मीरगंज में केन्द्र सरकार के 12वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेला शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक डा. डी सी वर्मा जी साथ में माननीय प्रमुख क्षेत्र पंचायत मीरगंज श्री कृष्ण गोपाल गंगवार जी एवं उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला बरेली के साथ ही साथ भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। साथ ही समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

इसी प्रकार विकास खण्ड क्यारा में मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डा0 राघवेंद्र शर्मा, विकास खण्ड फतेहगंज पश्चिमी, विकास खण्ड मझगवां में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मेलो का आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाना और जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------