प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का लिया जायजा


बरेली, 16 जून। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद बरेली के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने कल जनपद में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आई.टी. / सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सी बी गंज बरेली का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बंधित कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्यो के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की गई। और कार्यों को गुणवत्तापूर्ण शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसामान्य को बेहतर सेवाएं कराने के साथ साथ निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनपद में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड बरेली द्वारा निर्माणाधीन आई टी आई सिधौली मीरगंज का निरीक्षण किया गया और परिसर में
“एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
इसी प्रकार विधि विज्ञान प्रयोगशाला निकट झुमका चौराहा, तथा पी.एम.जी.एस.वाई. योजना पैकेज संख्या 14144 (लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-2) द्वारा निर्मित 19.5 किमी0 मीरगंज से सहोड़ा वाया सिहोर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर सम्बंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर आमजनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
