Wednesday, June 17, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का आयोजन

बरेली,17 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुलपति प्रो.के.पी. सिंह जी की प्रेरणा और संरक्षण में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के अनुप्रयुक्त दर्शनशास्त्र एवं योग विभाग द्वारा आयोजित योग सप्ताह प्रारंभ किया गया। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. ए. के. सिंह के निर्देशन में योग विभाग के शिक्षक डॉ. सेतवान द्वारा योगाभ्यास, ध्यान और अभ्यास कराया गया। इसी के साथ साथ योग सप्ताह के अंतर्गत लगातार विगत 15 दिनों से विश्वविद्यालय परिसर एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में योग शिविरों एवं जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन भी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है जिनके माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित कर नियमित योगाभ्यास को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के साथ साथ स्वस्थ आयु के लिए योग(योग फॉर हेल्थी एजिंग) की थीम के अनुरूप जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र प्रो.ए.के.सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय, डॉ.सेतवान शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी , तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं अजय , रोहित पाराशरी,अंशुम, देव प्रकाश, जितेंद्र , शांतनु पिंकी,नेहा,प्रत्युषी रस्तोगी, गोपाल ,राजेश ,निधि,नीरज, रेखा, पल्लवी सहित अन्य ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------