Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन राज्य कार्यकारी समिति की करी बैठक

 

बरेली, 08 जुलाई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन राज्य कार्यकारी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित जिला कार्यकारी समिति द्वारा वर्ष 2026-27 में जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा रोजगार अथवा स्वतः रोजगार संबधी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है वे उनमें लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों का पंजीकरण rojgaarsangam.up.gov.in पर कराये। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग द्वारा सेवा मित्र योजना संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जनपद के कुशल कामगारों तथा तकनीकी योग्यताधारी को स्वतः रोजगार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिये कि रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित अभ्यार्थियों का फीडबैक लिया जाये तथा जनपद के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने उनसे रिक्त प्राप्त करके बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त नियोजकों, सरकारी कार्यालयों तथा शैक्षिक एवं तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल पर कराया जाये।

बैठक में अवगत कराया गया कि रोजगार मेले महिलाओं के लिए आयोजित होंगे तथा राज्य स्तरीय कैरियर काउंसलिंग का दो दिवसीय कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। विदेशों में रोजगार प्रदान करने में भाषा का ज्ञान ना होने की समस्या आ रही है, जिस पर निर्देश दिए गए कि एसआरएमएस संस्थान में भाषायी और उस देश के नियम कायदे का ज्ञान कराया जाए, जिससे वहां जाकर कार्य कर सकें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन लोगों को रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार दिया गया है उनका फॉलोअप भी किया जाए कि कितने लोग नौकरी कर रहे हैं या कितनों ने छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण देकर बच्चों को तैयार करें, जिससे उन्हें अपने जनपद में ही रोजगार मिल सके।

बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, लीड बैंक मैनेजर,जिला सेवायोजन अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------