मनोरंजन

चंदन आनंद बताते हैं कि कैसे वे सोनी सब के शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर कैमरा बंद होने के बाद युवा दुर्योधन को पॉज़िटिव बनाए रखने में मदद करते हैं

मुंबई, जुलाई, 2026: पर्दे पर एक गहरे और नकारात्मक किरदार को निभाना कभी आसान नहीं होता, खासकर उन युवा कलाकारों के लिए, जो अभी अभिनय की कला को सीख रहे हैं। ऐसे विरोधी किरदार अक्सर दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते हैं, लेकिन उन्हें जीवंत करने के लिए कलाकार को विश्वास और भावनात्मक दूरी के बीच संतुलन बनाए रखना पड़ता है। सोनी सब के शो हस्तिनापुर के वीर के सेट पर यह दोस्ती और मार्गदर्शन कैमरे के पीछे भी जारी रहता है, जहाँ वरिष्ठ कलाकार अपने छोटे सह-कलाकारों को इन जटिल किरदारों को निभाने में मदद करते हैं। शकुनि का किरदार निभा रहे चंदन आनंद, युवा दुर्योधन (आयुध भानुशाली) के लिए ऐसे ही एक मार्गदर्शक बन गए हैं।

चूँकि, आयुध इतनी कम उम्र में पौराणिक कथाओं के सबसे जटिल और नकारात्मक किरदारों में से एक दुर्योधन को निभा रहे हैं, चंदन आनंद खास ध्यान रखते हैं कि किरदार की तीव्रता उनके निजी जीवन में असर न डाले। शूटिंग के बीच मज़ाक करना, उन्हें बाकी बच्चों के साथ खेलने के लिए प्रेरित करना और यह याद दिलाना कि दुर्योधन के काम सिर्फ किरदार तक ही सीमित हैं, इन सबके ज़रिए चंदन सुनिश्चित करते हैं कि आयुध कैमरे के बाहर वही खुशमिज़ाज, ज़मीन से जुड़ा और चंचल बच्चा बने रहें। साथ ही, वे एक कलाकार के तौर पर लगातार आगे बढ़ते रहें।

अपनी सलाह साझा करते हुए चंदन आनंद ने कहा, “युवा कलाकारों के साथ काम करना हमेशा खास होता है क्योंकि वे स्पंज की तरह होते हैं, जो कुछ भी उनके आसपास होता है उसे तुरंत आत्मसात कर लेते हैं। चूँकि आयुध दुर्योधन का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें गुस्सा, महत्वाकांक्षा और भावनात्मक जटिलता भरी हुई है, मुझे लगता है कि वरिष्ठ होने के नाते मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं उन्हें समझाऊँ कि ये भावनाएँ सिर्फ किरदार की हैं। मैं अक्सर उन्हें कहता हूँ कि जैसे ही डायरेक्टर ‘कट’ कहते हैं, दुर्योधन सेट पर ही रह जाता है और आयुध फिर से खुद बन जाते हैं। मैं उन्हें हँसने, खेलने, सबके साथ समय बिताने और बचपन का आनंद लेने के लिए प्रेरित करता हूँ। किरदार कैमरे के सामने रहना चाहिए, कभी भी आपकी असल ज़िंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहि

---------------------------------------------------------------------------------------------------