Wednesday, July 15, 2026
Latest:
मनोरंजन

कौड़ों से लेकर चाय तक: सोनी सब के कलाकारों ने बताया कि मॉनसून में उन्हें क्या-क्या खाना-पीना पसंद है

मुंबई, जुलाई, 2026: मानसून का आगमन अपने साथ सुहाना मौसम, सुकून भरी शामें और आरामदायक खाने की तलब लेकर आता है, जो इस मौसम को और भी खास बना देता है। इस मौसम के स्वाद का जश्न मनाते हुए, सोनी सब के कलाकार जितेन लालवानी, मनीष वाधवा, मुस्कान बामने और गुलकी जोशी ने अपने पसंदीदा मानसून व्यंजन और उनसे जुड़ी कहानियाँ साझा कीं।

गरमागरम स्नैक्स से लेकर पारंपरिक घरेलू बेवरेजेस तक, हर परिवार के अपने मानसून फेवरेट होते हैं, जो यादों का हिस्सा बन जाते हैं। चाहे गरम चाय के साथ कुरकुरे स्नैक्स का मज़ा लेना हो, घर का बना आरामदायक खाना खाना हो या फिर क्षेत्रीय पसंदीदा पकवानों को दोबारा याद करना हो, कलाकारों ने उन व्यंजनों का खुलासा किया, जो उनके लिए बरसात के मौसम को पूरा बनाते हैं।

जितेन लालवानी, जो द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहे हैं, ने साझा किया, “मुझे मानसून में भुना हुआ भुट्टा बेहद पसंद है। चाहे सड़क किनारे की दुकान से हो या बीच पर, हल्की बारिश में नींबू और मसाला लगाकर ताज़ा भुना हुआ मकई खाना मेरे लिए सबसे पसंदीदा मानसून मज़ा है।”

मनीष वाधवा, जो भीष्म पितामह का किरदार निभा रहे हैं, ने साझा किया, “मानसून की खूबसूरती उसकी सादगी में है, और खाने की भी। मुझे अपने बच्चों के साथ नूडल्स और हॉट चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है। परिवार के साथ ये खाना साझा करना और बाहर बारिश की आवाज़ सुनना एक अलग ही गर्माहट देता है। ये वो पल हैं, जिन्हें मैं सच में संजोकर रखता हूँ।”

मुस्कान बामने, जो शनाया का किरदार निभा रही हैं, ने साझा किया, “मेरे लिए मानसून गरम चाय और गरम पकौड़ों के बिना अधूरा है। मुझे तीखे और मीठे का ये कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, मुझे इनकी तलब लगने लगती है। खिड़की पर बैठकर परिवार के साथ अच्छा खाना खाते हुए और बारिश देखते हुए समय बिताना इस मौसम को जीने का मेरा सबसे पसंदीदा तरीका है।”

गुलकी जोशी, जो डॉ. सृष्टि का किरदार निभा रही हैं, ने साझा किया, “मुझे मानसून में भजिया बेहद पसंद है। खासकर साथ जब हल्की बारिश हो रही हो, तो कांदा भजिया और चाय के स्वाद के साथ वाले पल मुझे तुरंत खुश कर देते हैं। यह एक ऐसा मानसून ट्रिवीशन है, जिसे मैं कभी मिस नहीं करना चाहती।”

सोनी सब पर देखिए यादें, हस्तिनापुर के वीर और पुष्पा इम्पॉसिबल

---------------------------------------------------------------------------------------------------