राज्यलखनऊ

 मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/लखनऊ, 12 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने आदरणीय श्री अमित शाह जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक एवं सार्थक चर्चा हुई। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।

श्री मौर्य जी ने कहा कि आदरणीय श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा, दिशा और प्रेरणा प्रदान करता है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामदायी बनाने का संकल्प और मजबूत होता है।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा अपना अमूल्य समय प्रदान करने तथा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश के विकास एवं संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सदैव प्रेरणादायी रहा है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------