19 यू.पी. बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा श्री गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज परिसर का दौरा एवं एनसीसी यूनिट का निरीक्षण।

आज 12 अगस्त 2026 बुधवार श्री गुरुनानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में यूपी 19गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर माननीय कर्नल डॉ. दिनेश कुमार पाठक जी द्वारा कॉलेज परिसर का दौरा कर महाविद्यालय की NCC के यूनिट का निरीक्षण किया गया।इस दौरान एनसीसी यूनिट की गतिविधियों, अनुशासन, व्यवस्थाओं एवं कैडेट्स की तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद किया तथा यूनिट की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय प्रशासन एवं एनसीसी यूनिट द्वारा निरीक्षण के लिए आवश्यक तैयारियां की गईं। इस अवसर पर कैडेट्स ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना का परिचय दिया।

निरीक्षण के अंत में एनसीसी यूनिट द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रयासों की सराहना कमांडिंग ऑफिसर द्वारा की गई। यह दौरा महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट के लिए प्रेरणादायक एवं महत्वपूर्ण रहा।इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन प्राचार्या डॉ. सुरभि जी गर्ग जी एवं मानसी सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ रंजीत कौर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ जिसमें विशिष्ट वक्ता, संकाय सदस्यों, आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति इस पहल को सार्थक और सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
