उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, योगी सरकार ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शासन की ओर से 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ, जिसमें तरुण गाबा, अनूप कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार का नाम भी शामिल है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है। बता दें कि सोमवार देर रात को 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।


| क्र.सं. | अधिकारी का नाम व बैच | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| 1 | श्री मुथा अशोक जैन (आईपीएस-आरआर-1995) | पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर ज़ोन | पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय उ०प्र०, लखनऊ |
| 2 | श्री अमरेन्द्र के० सेंगर (आईपीएस-आरआर-1995) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ | पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उ०प्र० लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार |
| 3 | श्री राम कुमार (आईपीएस-आरआर-1995) | अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर ज़ोन, गोरखपुर |
| 4 | श्री नवीन अरोरा (आईपीएस-आरआर-1997) | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी ज़ोन, वाराणसी |
| 5 | श्री पीयूष मोर्डिया (आईपीएस-आरआर-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी ज़ोन, वाराणसी | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज |
| 6 | श्री भगवान एस० श्रीवास्तव (आईपीएस-आरआर-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उ०प्र०, लखनऊ |
| 7 | डॉ० संजीव गुप्ता (आईपीएस-आरआर-1999) | अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार |
| 8 | श्री तरुण गाबा (आईपीएस-आरआर-2001) | अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा उ०प्र० लखनऊ | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ |
| 9 | श्री धर्मवीर (आईपीएस-आरआर-2002) | पुलिस महानिरीक्षक, होमगाड्र्स उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी ज़ोन, प्रयागराज |
| 10 | श्री मोहित गुप्ता (आईपीएस-आरआर-2006) | सचिव (गृह) उ०प्र० शासन, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उ०प्र०, लखनऊ |
| 11 | श्री विनोद कुमार सिंह (आईपीएस-आरआर-2007) | पुलिस महानिरीक्षक, डॉ० भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद | पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जाँच, उ०प्र०, लखनऊ |
| 12 | श्री जोगेन्द्र कुमार (आईपीएस-आरआर-2007) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज | पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद |
| 13 | श्री आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी (आईपीएस-आरआर-2008) | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र०, लखनऊ | सचिव (गृह) उ०प्र० शासन, लखनऊ |
| 14 | श्री अनूप कुमार सिंह (आईपीएस-आरआर-2014) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू०, उ०प्र०, लखनऊ |
| 15 | श्री आनन्द कुमार (आईपीएस-एसपीएस-2015) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ |
---------------------------------------------------------------------------------------------------
