Top Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ: यूपी फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा संपन्न, PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल संबोधन में दिए अहम सुझाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की सामान्य सभा (जनरल बॉडी) की बैठक गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को होटल अवध इंटरनेशनल, गेट नंबर-3, न्यू हाईकोर्ट, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष (फिजिकल) और वर्चुअल दोनों माध्यमों से भागीदारी की।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. अमरिका सिंह ने की। इस दौरान फार्मेसी शिक्षा, संस्थानों से जुड़े विभिन्न विषयों और संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की विशेषता यह रही कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल माध्यम से सभी सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता, नियामकीय मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने बदलते शैक्षणिक एवं व्यावसायिक परिदृश्य के अनुरूप फार्मेसी संस्थानों को निरंतर गुणवत्ता सुधार की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों, फार्मेसी शिक्षा से जुड़े समसामयिक मुद्दों तथा भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और फार्मेसी शिक्षा व उद्योग के विकास के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------