बीबीएयू में यूजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रथम चरण की काउंसलिंग 12 अगस्त से, 17 तक शुल्क जमा करने का मौका
![]()
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

12 अगस्त को जारी होगी मेरिट सूची
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को संबंधित श्रेणियों के तहत मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का प्रोविजनल सत्यापन 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों के शुल्क जमा करने के लिए समर्थ पोर्टल पर चालान जनरेट किया जाएगा। चालान जनरेट किए गए अभ्यर्थियों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
17 अगस्त तक जमा करना होगा प्रवेश शुल्क

प्रोविजनल प्रवेश की पुष्टि के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। अभ्यर्थियों को तय समयसीमा के भीतर शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके बाद प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने पर 18 अगस्त 2026 को बची हुई सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर देखते रहें अपडेट
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने को कहा गया है।
