140 बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया ‘शिक्षा साथी अभियान’

गोण्डा। मारवाड़ी युवा मंच शाखा–गोंडा की ओर से शनिवार को ‘शिक्षा साथी अभियान’ के अंतर्गत मकार्थीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष शैक्षिक सेवा गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, पेन एवं बिस्किट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई।
संगठन के सचिव पवन अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के 80 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के 60, कुल 140 बच्चों को शैक्षिक सामग्री एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
संगठन के अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल ने कहा कि, “किसी बच्चे के हाथ में कलम देना, उसके हाथों में भविष्य सौंपना है। बच्चों की मुस्कान हमारी पहचान है और शिक्षा व सेवा हमारा अभियान है।”
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वैभव अग्रवाल के साथ सचिन खेमका, निखिल अग्रवाल एवं देवेश जालान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने सेवा गतिविधि में सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
-------------------------------------------------------------------------------------------

